December 21, 2025
बरारी में बिजली विभाग का ‘रिश्वत रेड राज’ बेनकाब, 50 हजार नहीं दिए तो लाइन काटी और गर्भवती महिला से मारपीट || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मियों पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने, झूठी रेड दिखाने, बिजली की लाइन काटने, गाली-गलौज करने और गर्भवती महिला से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले की लिखित शिकायत पीड़ित ने बरारी थाना में दर्ज कराई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित अधिवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि 14 दिसंबर 2025 को उनके घर का बिजली तार टूट गया था। शिकायत दर्ज कराने के बाद 15 दिसंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे फील्ड स्टाफ परमेश्वर सिंह और एक अन्य कर्मी उनके घर पहुंचे। आरोप है कि तार ठीक करने के बजाय दोनों कर्मी मीटर की जांच करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने […]