August 4, 2025
बारिश में डूबा भागलपुर, कांवड़ियों को गंदे नाले और कीचड़ से गुजरना पड़ा, नगर निगम की खुली पोल ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर: श्रावण मास के अंतिम सोमवार को बाबा बासुकीनाथ को जल अर्पित करने के लिए रविवार को भागलपुर के विभिन्न गंगा घाटों से लाखों की संख्या में कांवड़िए रवाना हुए। तेज बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ श्रद्धालु अपने-अपने गंतव्य की ओर लगातार बढ़ते रहे। हालांकि, इस बारिश ने भागलपुर नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई और नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। श्रद्धा से सराबोर कांवड़ियों को उसी गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा, जिससे उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा। कई जगह श्रद्धालु गंदे नाले में डूबते-उतराते नजर आए, […]