March 16, 2026
कैंसर की जल्द पहचान ही सबसे बड़ा बचाव, BCCO हर कदम पर मरीजों के साथ: नवीन झा || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर में कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने और समय पर जांच के महत्व को बताने के उद्देश्य से सोमवार को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (JLNMCH) परिसर में कैंसर जन-जागरूकता, परामर्श एवं प्राथमिक जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार कैंसर केयर ऑर्गनाइजेशन (BCCO) और JLNMCH के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। शिविर में शहर के कई नामचीन चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने भाग लिया और कैंसर से बचाव व उपचार को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए BCCO के सचिव नवीन झा ने कहा कि कैंसर की जल्द पहचान और सही मार्गदर्शन ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने कहा कि कैंसर का नाम सुनते ही लोग […]