July 8, 2025
बेंगलुरु से लौटे युवक ने दे दी जान, गांव में छाया मातम ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। जिले के पुरैनी दिन नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जब 26 वर्षीय युवक मोहम्मद अल्ताफ ने अपनी जान दे दी। वह पिछले 15 दिनों से अपने गांव आया हुआ था और बेंगलुरु में रोजगार करता था। करीब छह महीने पहले उसकी शादी बीबी आशिया से हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मोहम्मद अल्ताफ के इस कदम के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि अल्ताफ बेहद शांत और मिलनसार युवक था। उसकी अचानक मौत से पूरा गांव स्तब्ध है। परिवार में मातम पसरा हुआ है। अल्ताफ के परिवार में चार बहनें और तीन भाई हैं। […]