January 2, 2026
भवानीपुर में सड़क तोड़कर जल नल योजना का पाइप बिछाने का विरोध, ग्रामीणों की पहल से मामला शांत || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड के भवानीपुर में जल नल योजना के तहत सड़क तोड़कर पाइप बिछाने के कार्य को लेकर ग्रामीणों में असंतोष पैदा हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क को तोड़कर पाइप लगाने का विरोध किया और कहा कि खाली जगह पर ही पाइप लगाया जाना चाहिए। मामला घुसकी टोला, भवानीपुर का है। जानकारी के अनुसार, योजना के तहत सड़क खोदकर पाइप बिछाने का कार्य चल रहा था, लेकिन दोनों तरफ घर होने के कारण कार्य नहीं हो पा रहा था। इस पर ग्रामीणों में हंगामा शुरू हो गया। स्थानीय लोगों की पहल और बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। समाधान के अनुसार, पाइप को केवल खाली जगहों पर ही बिछाया जाएगा और सड़क को न तोड़कर सुरक्षित […]