December 24, 2025
कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, भागलपुर आने वाली कई ट्रेनें घंटों लेट || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। ठंड के साथ-साथ घने कोहरे का असर अब रेल परिचालन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। उत्तर भारत सहित अन्य राज्यों से भागलपुर आने वाली अधिकांश ट्रेनें भारी विलंब से अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दिल्ली, गुजरात और मुंबई से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें 5 से 6 घंटे की देरी से भागलपुर पहुंच रही हैं। घने कोहरे के कारण ट्रेनों की गति नियंत्रित कर दी गई है, जिससे समय पर परिचालन प्रभावित हुआ है। दिल्ली से आने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस, भटिंडा–बालूघाट फरक्का एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देर से भागलपुर स्टेशन पहुंचीं। ट्रेनें लेट होने […]