February 17, 2026
भागलपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने से प्रशासन में हड़कंप || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर : जिले में एक बार फिर बम धमकी से अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। पहले भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अब समाहरणालय (कलेक्ट्रेट) परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जानकारी के अनुसार यह धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई, जिसमें समाहरणालय परिसर में बम होने का दावा किया गया है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया तथा सुरक्षा व्यवस्था तत्काल बढ़ा दी गई। पूरे परिसर को हाई अलर्ट पर रखते हुए सघन जांच शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया गया है, जो […]