July 23, 2025
भागलपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, चायचक में कटाव तेज; तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा GS-NEWS ||
बिहारभागलपुरDESK 110भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे जिले के तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा गहराता जा रहा है। विशेष रूप से सबौर प्रखंड के चायचक गांव में गंगा के किनारे तेजी से कटाव हो रहा है। नदी की तेज धार लगातार जमीन को निगल रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बरसात के दौरान कटाव की समस्या सामने आती है, लेकिन इस बार कटाव की रफ्तार कहीं अधिक तेज है। यदि समय रहते रोकथाम के उपाय नहीं किए गए, तो कई घर और खेत गंगा में समा सकते हैं। DESK 110