March 1, 2026
भागलपुर: गौशाला प्रांगण में अनुराधा खेतान के निधन पर शोकसभा आयोजित || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। शहर के गौशाला प्रांगण में रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान की पत्नी अनुराधा खेतान के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनके निधन की खबर से शहर के सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। शोकसभा में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधि तथा रेल यात्री संघ के सदस्य उपस्थित हुए। सभी ने अनुराधा खेतान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अनुराधा खेतान सरल, मिलनसार एवं धर्मपरायण व्यक्तित्व की धनी थीं। वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती थीं और […]