November 4, 2025
भागलपुर जदयू सांसद अजय मंडल की लगातार हो रही है फजीहत, मुख्यमंत्री की सभा में नहीं मिला मंच पर बोलने का मौका ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर की राजनीति में जदयू सांसद अजय मंडल एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। सोमवार को कहलगांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी सभा के दौरान हुई घटना मंगलवार को पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी रही। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के आगमन के समय सांसद अजय मंडल को हेलीपैड तक जाने से रोक दिया गया। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से लगभग 100 मीटर पहले ही रोक दिया। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। सभा स्थल पर भी अजय मंडल को मंच पर बोलने का अवसर नहीं दिया गया। मंच पर जदयू प्रत्याशी शुभानंद मुकेश सहित कई नेता मौजूद थे, लेकिन सांसद अजय मंडल को मुख्यमंत्री के निकट […]