February 6, 2026
भागलपुर: जमीन विवाद में दो परिवार आमने-सामने, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर : मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के रनगांव गांव में जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस मारपीट में विक्रम पासवान और उनकी पत्नी शीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। विक्रम पासवान ने बताया कि विवाद पिछले आठ महीने से चल रहा था। जमीन पर ईंट रखने को लेकर कहासुनी बढ़ गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। आरोप है कि उनके चाचा कहनाई पासवान, चटन पासवान, सौपाल पासवान और खुशबू देवी सहित अन्य परिजनों ने उन पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला किया। […]