March 11, 2026
भागलपुर जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं : जिलाधिकारी || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर । पिछले 10–11 दिनों से मध्य एशिया के कुछ खाड़ी देशों में उत्पन्न संकट को लेकर जिले में रसोई गैस की कमी होने की भ्रामक अफवाह फैलायी जा रही है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भागलपुर जिले में रसोई गैस की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने कहा कि जिले के लोगों को घबराने या अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि रसोई गैस की कमी से संबंधित भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें। इस विषय को लेकर आज भागलपुर सदर के अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा शहर के सभी गैस वितरकों के साथ बैठक की गई। बैठक में सभी वितरकों ने […]