November 24, 2025
भागलपुर कचहरी चौक पर स्कूली वाहन ने टोटो को मारी टक्कर, चालक वाहन लेकर फरार ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर के व्यस्त कचहरी चौक पर एक स्कूली वाहन द्वारा टोटो को जोरदार टक्कर मारने की घटना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूली वाहन तेज रफ्तार में था और अचानक सामने आए टोटो को उसने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद टोटो चालक ने स्कूली वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन को तेजी से भगा ले गया और मौके से फरार हो गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर टोटो चालक की मदद की और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि टोटो चालक को गंभीर चोट नहीं लगी, हालांकि उसे हल्की चोटें आई हैं। टोटो को हुए […]