January 10, 2026
भागलपुर में बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण आठवीं तक के विद्यालय 14 जनवरी तक बंद || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले में लगातार बढ़ती ठंड, कम तापमान और सुबह-शाम घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा फैसला लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर आठवीं कक्षा तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी किया गया है। जिला दंडाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भागलपुर जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थानों में कक्षा 1 से 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां 14 जनवरी 2026 तक पूर्ण रूप से स्थगित रहेंगी। हालांकि, कक्षा 9 एवं उससे ऊपर की कक्षाओं की पढ़ाई इस अवधि में जारी रहेगी। इन कक्षाओं का संचालन […]