January 30, 2026
भागलपुर में डीकेजीएस एमएसएमई ट्रेड फेयर 2026 का शुभारंभ || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jha2 फरवरी तक 60 स्टालों में दिखेगा स्वदेशी उद्यम का हुनर भागलपुर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड मैदान में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय से निबंधित डुमरामा खादी ग्राम उद्योग संघ के तत्वावधान में डीकेजीएस एमएसएमई ट्रेड फेयर 2026 का भव्य आयोजन शुरू हुआ। मेले का विधिवत उद्घाटन भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शाह, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय शाह, मंजूषा गुरु मनोज पंडित एवं डुमरामा खादी ग्राम उद्योग संघ के संचालक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान मंच पर उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं मंजूषा पेंटिंग भेंट कर किया गया। इसके बाद विधायक रोहित पांडे ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टालों […]