February 2, 2026
चार मजदूर विरोधी लेबर कोड के खिलाफ 12 फरवरी को हड़ताल की तैयारी, भागलपुर में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। मजदूर विरोधी चार लेबर कोड कानूनों के खिलाफ प्रस्तावित देशव्यापी आम हड़ताल की तैयारी तेज करने के लिए ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (ऐक्टू) की ओर से सोमवार को स्थानीय सुरखीकल यूनियन कार्यालय में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में असंगठित क्षेत्र से जुड़े विभिन्न यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत समाजवादी चिंतक एवं शहीद जगदेव प्रसाद की 105वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। वक्ताओं ने शहीद जगदेव प्रसाद की क्रांतिकारी विरासत को याद करते हुए इसे मौजूदा मजदूर आंदोलन से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यकर्ता संवाद को संबोधित करते हुए ऐक्टू के राज्य सह जिला सचिव मुकेश मुक्त ने चारों […]