February 7, 2026
भागलपुर में प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता 8 फरवरी को सेंडिस कंपाउंड में || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025-26 के निर्देश के आलोक में भागलपुर में प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन सेंडिस कंपाउंड में 8 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से किया जाएगा। जिला स्तरीय दिव्यांग चयन प्रतियोगिता के उपरांत चयनकर्ताओं द्वारा भागलपुर प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करने हेतु खिलाड़ियों का चयन किया गया। बालक दृष्टिबाधित वर्ग में राजा कुमार, रौशन कुमार और गोविंद कुमार, बालक मंदबुद्धि वर्ग में अंशु गुप्ता, स्नेह और ओम राज, बालक शारीरिक दिव्यांग वर्ग में मोहम्मद सर्जन, राजू कुमार चौधरी, फंटूश कुमार और ब्रजेश कुमार, बालक मूकबधिर वर्ग में अनीश भारती, आर्यन राज, आदर्श कुमार और अमित कुमार, जबकि बालिका शारीरिक दिव्यांग […]