February 3, 2026
भागलपुर में शब-ए-बारात शांतिपूर्ण संपन्न कराने समिति का गठन || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर में शब-ए-बारात को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सेंट्रल मोहर्रम कमेटी ने विभिन्न कब्रिस्तानों के लिए समन्वय समिति का गठन किया है। कमेटी ने जन्नतुल फिरदौस कब्रिस्तान, करोड़ी बाजार में डॉ. फारूक अली को संयोजक, महबूब आलम को कार्यकारिणी संयोजक और मोहम्मद तकी अहमद जावेद को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। अन्य कब्रिस्तानों में भी सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी करेंगे। पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल सक्रिय रखें ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत समन्वय और सहयोग सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रशासन को भी भरोसा दिलाया गया कि यह पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न होगा। Chanchal Jha