January 25, 2026
भागलपुर में सरस्वती मां की विसर्जन शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर – शहर में सरस्वती मां की विसर्जन शोभायात्रा शांति और अनुशासनपूर्ण माहौल में निकाली गई। शहर के विभिन्न इलाकों से निकली शोभायात्राएं निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए मुसहरी घाट पहुँचीं, जहाँ सभी प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा और शांति व्यवस्था की निगरानी के लिए नगर पुलिस अधीक्षक (नगर एसपी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उनके साथ बरारी थाना के पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर सामाजिक सौहार्द और आपसी सहयोग का संदेश देते हुए सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारी और अन्य संगठनों के सदस्य निगरानी में सक्रिय रूप से शामिल रहे। मुसहरी घाट में कार्यकारी संयोजक महबूब […]