February 4, 2026
भागलपुर में शुरू हुआ एनएसएस राष्ट्रीय एकता शिविर–2026: देशभर से जुटे स्वयंसेवक || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर–2026 का भव्य शुभारंभ मारवाड़ी कॉलेज परिसर में किया गया। इस शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए स्वयंसेवक उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं के बीच राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सेवा भावना को मजबूत करना है। यह आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मार्गदर्शन में, एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय बिहार-झारखंड तथा तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सहयोग से किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद अतिथियों ने स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि एनएसएस युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक […]