January 30, 2026
भागलपुर में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से जहरीला पदार्थ खाने के मामले सामने आए, समय रहते दोनों की जान बची || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से जहरीला पदार्थ खाने के दो मामले सामने आए हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों को समय रहते इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है। पहला मामला तातारपुर थाना क्षेत्र के रेकाबगंज स्थित एक निजी लॉज का है। बताया जा रहा है कि सुपौल जिले का रहने वाला एक छात्र, जो लॉज में रहकर पढ़ाई करता था, ने किसी कारणवश जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। लॉज में मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना तातारपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को गंभीर हालत में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) […]