January 19, 2026
भागलपुर में गणतंत्र दिवस झांकियों को लेकर तैयारी तेज || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaउप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक भागलपुर। 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह स्थल सैंडिस कंपाउंड में निकलने वाली झांकियों को लेकर भागलपुर के उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली झांकियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। उत्पाद अधीक्षक, भागलपुर ने बताया कि उनके विभाग द्वारा मध्य निषेध पर आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता संदेश प्रदर्शित किया जाएगा। परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर झांकी निकाली जाएगी। जीविका के संचार प्रबंधक श्री विकास राव ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर आधारित झांकी प्रस्तुत की जाएगी। जिला […]