Tag Archives: Bhagalpur NH 80 pr

Noimg

भागलपुर NH-80 पर सड़क हादसा, मजदूर की मौत से आक्रोश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के मसुदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास पर सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। बलखुरिया गांव के पास एक अज्ञात बाइक ने मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मसुदनपुर थाना क्षेत्र के बेलशिरा निवासी विपिन यादव के रूप में हुई है। वह राजमिस्त्री का काम करता था और अपने घर से भागलपुर की ओर जा रहा था, तभी यह दुर्घटना घटित हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक विपिन यादव की मौत हो चुकी थी। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर घंटों तक बाईपास जाम कर दिया। परिजनों का आरोप था कि गरीब […]