September 23, 2025
भागलपुर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, चार गिरफ्तार, नकदी और ब्राउन सुगर बरामद ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर जिले के कहलगांव से सटे शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी टीम ने मथुरापुर स्थित एक किराए के मकान पर धावा बोलकर ब्राउन सुगर का गोरखधंधा पकड़ा। इस दौरान बिहार और झारखंड के चार धंधेबाजों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भनोज राम के मकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मो. तारिक अनवर समेत चार आरोपी पकड़े गए। इनके पास से 40 ग्राम ब्राउन सुगर, ₹1,40,500 नकद, चार एंड्रॉइड मोबाइल, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में मो. तारिक अनवर, मो. अस्वाज, गौरव कुमार और विक्की सिंह शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि […]