February 6, 2026
भागलपुर: “सबका सम्मान – जीवन आसान” के तहत जिलाधिकारी ने आम जनों की समस्याओं पर की सुनवाई || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर में “अपना बिहार 7 निश्चय 3” पहल के अंतर्गत “सबका सम्मान – जीवन आसान” (Ease of Living) कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपने कार्यालय कक्ष में आम जनों के आवेदनों पर सुनवाई की। इस अवसर पर लगभग 50 आवेदनों पर विचार किया गया, जिनमें लंबित पेंशन और जमीन विवाद से संबंधित मामले शामिल थे। एक दिव्यांग आवेदक व्हीलचेयर पर जिलाधिकारी के समक्ष पहुँचकर अपनी फरियाद रखी। इस दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व), अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) सहित सभी जिला स्तरीय, प्रखंड स्तरीय, अंचल और थानों के अधिकारी भी अपने-अपने कार्यालय में आम जनों की शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे। आम जनों की शिकायतों का पंजीकरण किया गया और […]