July 23, 2025
भागलपुर सड़क हादसे में बुलेट सवार मेडिकल दुकान संचालक की मौत, दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर: भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र में आज एक सड़क हादसे में एक बुलेट सवार मेडिकल दुकान संचालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। मृतक की पहचान नाथनगर थाना क्षेत्र के चंपानदी पुल के पास रहने वाले मनमोहन यादव के 58 वर्षीय बेटे अरविंद कुमार यादव के रूप में हुई है। अरविंद यादव अपने घर पर एक मेडिकल दुकान चलाते थे। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि अरविंद यादव सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे मुंगेर जाने के लिए अपनी बुलेट बाइक से निकले थे। जब वह अकबरनगर थाना क्षेत्र के खैरया गांव के पास पहुंचे, तो सुल्तानगंज की दिशा से आ रही पल्सर बाइक ने उनकी बुलेट को सामने से […]