January 8, 2026
भागलपुर से भाजपा विधायक रोहित पांडेय का जेएनयू प्रकरण पर तीखा बयान || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से जुड़े हालिया घटनाक्रम को लेकर बिहार के भागलपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रोहित पांडेय ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण को देशद्रोही मानसिकता का परिचायक बताते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। विधायक रोहित पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन इस अधिकार की आड़ में देश के खिलाफ नारेबाजी करना या देश के शीर्ष नेताओं के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां न केवल देश की एकता और अखंडता को चुनौती देती हैं, बल्कि युवाओं को भी गुमराह करने का कार्य करती हैं। […]