February 3, 2026
डिजिटल युग में डाक विभाग की नई पहल, भागलपुर से शुरू होगी चलंत पासपोर्ट वैन सेवा || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर : डाक विभाग अब डिजिटल युग में पूरी तरह कदम रखने जा रहा है। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन कार्यरत डाक विभाग में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जा रही है। इस पहल के तहत बिहार के ईस्टर्न ज़ोन के एक दर्जन से अधिक जिलों के पोस्ट ऑफिस मुख्यालय ई-ऑफिस प्रणाली के अंतर्गत कार्य करेंगे। यह प्रक्रिया फरवरी माह के अंत तक पूरी कर ली जाएगी। ईस्टर्न ज़ोन के पोस्ट मास्टर जनरल मनोज कुमार ने बताया कि ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने से कार्यों में गति आएगी और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। फाइलों का डिजिटल रूप से निपटारा होने से समय की बचत के साथ-साथ प्रशासनिक कार्य अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित होंगे। इसी क्रम में भागलपुर से चलंत पासपोर्ट वैन सेवा […]