Tag Archives: Bhagalpur se

‘भागलपुर मांगें हवाई जहाज़’ के नारों के साथ तेतरी जीरोमाइल में धरना प्रदर्शन शुरू ||GS NEWS

बिहारभारतDESK 040

भागलपुर से हवाई सेवा आरंभ करने की मांग को लेकर नवगछिया के जिरोमाईल में अनिश्चितकालिन धरना आरंभ हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व संजीव कुमार सिंह झाबो सिंह कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पटना व कोलकत्ता के बीच भागलपुर एकमात्र बड़ा व्यवसायिक केंद्र हैं। भागलपुर एतिहासिक एवं पौराणिक शहर हैं। यहां टूरिज्म इंडस्ट्रीज की अपार संभावनाएं हैं। प्रचाीन विक्रमशिला विश्वविद्यालय के अवशेष आज भी मौजूद हैं। हवाई सेवा शुरू होने के बाद भागलपुर बुद्धिस्ट सर्किट में शामिल होगा। देश विदेश से भारी संख्या में प्रर्यटक यहां आयेंगे। जैनतीर्थकर भगवान बासूपूज्य का जन्मस्थ्ल भी हैं। दुनियाभर में भागलपुर की पहचान सिल्क नगरी के रूप में हैं। यहां के बने रेशमी कपड़े की मांग दुनिया भर में हैं। हवाई सेवा […]

भागलपुर से राजस्थान जयपुर के लिए सीधे रेल की सुविधा को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

नगर कांग्रेस कमिटी के अधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रेल मंत्री को पत्र लिखते हुए भागलपुर से सीधे ट्रेन जयपुर राजस्थान के लिए चलाने की मांग करते दिखे, मीडिया से बात करते हुए नगर कांग्रेस कमेटी भागलपुर के अध्यक्ष सौरभ पारीख ने कहा कि आज हमलोग रेल मंत्री को एक पत्र लिखे हैं जिसमें हमलोगों ने भागलपुर से जयपुर के लिए एक ट्रेन की मांग किया है ,बताते चलें कि उन्होंने यह भी कहा कि भागलपुर, मुंगेर , कहलगांव, पिरपैती से हजारों की संख्या में राजस्थान जयपुर खाटू श्याम मंदिर, रानी सती मंदिर ,सालासर बालाजी का. मंदिर दर्शन करने को जाते हैं ,यहां तक की अजमेर शरीफ भी जाने में यहां से लोगों को आसानी होगी अगर यह ट्रेन सीधे भागलपुर […]

भागलपुर से कोरोना संक्रमण को बढ़ाने वाली तस्वीर आ रही है सामने ||GS NEWS

कोरोनाभागलपुरDESK 040

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच हम जो तस्वीर आपको दिखाने जा रहे हैं वह संक्रमण को बढ़ाने वाला और मन को विचलित करने वाला है, एक और जहां लगातार पूरे देश के साथ-साथ प्रदेश और पूरे भागलपुर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है और पिछले 1 सप्ताह के भीतर भागलपुर में लगभग 3000 से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा संक्रमण से बचाव को लेकर नया गाइडलाइन जारी किया गया है, बावजूद इसके भागलपुर के बाजारों में लगातार खरीददारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है, इस दौरान ना तो लोग मास्क लगाए दिख रहे हैं और ना ही […]