Tag Archives: Bhagalpur thane me

गोपालपुर थाने में लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन, आगामी चुनाव की तैयारियों की कड़ी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया: आगामी चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गोपालपुर थाने में लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन किया गया। इस दौरान 54 हथियारों का सत्यापन किया गया, जबकि गोपालपुर थाना क्षेत्र में कुल 72 लाइसेंसी हथियार पंजीकृत हैं। गोपालपुर थाना अध्यक्ष, इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया के दौरान जिन लोगों ने अपने हथियारों का सत्यापन नहीं कराया, उनके लाइसेंस को निरस्त करने की रिपोर्ट वरीय पुलिस अधिकारियों को भेजी जाएगी। यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने और चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण बनाने के लिए उठाया गया है। DESK2025