Tag Archives: Bhagalpur ward 48 mein

Noimg

भागलपुर वार्ड 48 में 15 लाख की लागत से सड़क और नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 48 में शुक्रवार को सड़क और नाले के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। यह निर्माण कार्य 15 लाख 3 हजार 593 रुपये की लागत से कराया जा रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम में नगर निगम की महापौर डॉ. वसुंधरा लाल, उपमहापौर डॉ. सलाउद्दीन हसन, महापौर प्रतिनिधि दीपक शर्मा, जूनियर इंजीनियर राधेश्याम और वार्ड पार्षद कुमारी कल्पना उपस्थित थीं। सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नारियल फोड़कर कार्य की शुरुआत की। इस योजना के संवेदक चंगुड़ी शर्मा हैं। निर्माण कार्य की शुरुआत होते ही स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने नगर निगम की ओर से इस बहुप्रतीक्षित कार्य के आरंभ पर आभार जताया। DESK2025