October 12, 2025
भगवान श्री कृष्ण का हुआ जन्मोत्सव, जमकर झूमे भक्त ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025गोसाई गांव के गंगा तट पर आयोजित हो रहा श्रीमद् भागवत कथा नवगछिया । गोपालपुर प्रखण्ड के गोसाई गांव में गंगा तट पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का चौथा दिन विशेष उल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस दिन कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। भक्तों ने बड़ी संख्या में इस आयोजन में हिस्सा लिया और भगवान श्री कृष्ण के जीवन और लीलाओं का श्रवण करते हुए अपनी भक्ति प्रकट की। इस अवसर पर कथा के दौरान झांकी की भी प्रस्तुति दी गई, जिसमें भगवान कृष्ण के बाल रूप और उनकी लीलाओं का सुंदर प्रदर्शन किया गया। भक्तजन झांकी देखकर और कथा सुनकर आनंदित हुए और उत्साह में झूम उठे। उपस्थित लोगों ने गीत-संगीत और […]