Tag Archives: Bhai bahan ke

Noimg

भाई-बहन के प्रेम का उत्सव: रक्षाबंधन से पहले भागलपुर का बाजार गुलजार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भीड़ से सड़कों पर लगा जाम भागलपुर : रक्षाबंधन के पावन पर्व से पूर्व भागलपुर शहर का माहौल पूरी तरह से उत्सवमय हो गया है। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक यह त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बाजारों की रौनक भी बढ़ती जा रही है। आज सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजारों में राखी और उपहारों की खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई को सजाने के लिए सुंदर और आकर्षक राखियों की खरीदारी में कोई कसर नहीं छोड़ी। रंग-बिरंगी, डिजाइनर और पारंपरिक राखियों की दुकानों पर महिलाओं और बच्चों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। शहर के तिलकामांझी, खलीफाबाग चौक, स्टेशन रोड, कोर्ट परिसर और कचहरी चौक जैसे व्यस्त बाजारों […]

भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन का पर्व काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर, भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन काफी हर्षोल्लास और परंपरा पूर्वक मनाया गया। हर वर्ष की तरह सावन पूर्णिमा की तिथि पर बहनों ने रक्षा सूत्र से भाइयों की कलाई सजाई। रेशम की डोरी के धागे भले ही कच्चे हों लेकिन इसके पीछे का स्नेह अटूट और बेहद मजबूत होता है। बहन भाई के प्यार का प्रतीक इस त्योहार को लेकर घर-घर में व्यापक तैयारियां की गई थी। सुबह लोग स्नान कर देवी देवताओं की पूजा अर्चना किया उसके उपरांत बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर जन्म जन्म तक सुख दुख के साथ निभाने का वचन भाइयों से लिया, वही भाइयों ने बहनों को उपहार देकर हमेशा साथ निभाने का वादा किया। […]