August 10, 2025
भाईचारे और बलिदान को सलाम: जीवन जागृति सोसाइटी ने सैनिकों व पुलिसकर्मियों संग मनाया रक्षाबंधन ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। रक्षाबंधन का पर्व इस बार भागलपुर में देशभक्ति और भाईचारे की भावना के साथ विशेष रूप से मनाया गया। जीवन जागृति सोसाइटी, भागलपुर के तत्वावधान में सीडीएस कम्पाउंड के दक्षिणी गेट के सामने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था की महिला सदस्यों ने भारतीय सेना के जवानों और पुलिसकर्मियों को राखी बाँधकर उनके साहस, सेवा और बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा उपस्थित सुरक्षाबलों के जवानों के स्वागत से हुई। इसके पश्चात पारंपरिक विधि से तिलक कर रक्षा सूत्र बांधा गया और मिठाई खिलाई गई। इस अवसर पर जीवन जागृति सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में […]