August 29, 2025
भाजपा सेवा पखवाड़ा को लेकर सक्रिय, नवगछिया में चार प्रमुख कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी ||GS NEWS
नवगछियाDESK2025नवगछिया ।भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चलाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संगठन सक्रिय हो गया है। पार्टी के निर्देशानुसार नवगछिया संगठन जिला में सेवा पखवाड़ा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए चार प्रमुख कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद ने बताया कि पार्टी की ओर से जिले के जिन प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, उनमें जिला महामंत्री मुकेश राणा, संजय शर्मा, रूपेश रूप और आलोक सिंह शामिल हैं। ये सभी कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा के दौरान जिले के विभिन्न गांवों में सेवा संबंधी गतिविधियों के संचालन और निगरानी का कार्य करेंगे। […]