February 27, 2026
बाबा जाह्ननेश्वर धाम में शिव-पार्वती प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकली, भक्तिमय हुआ क्षेत्र || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। इस्माइलपुर प्रखंड अंतर्गत परबत्ता पंचायत के जाह्नवी चौक स्थित जयमंगल टोला में शुक्रवार 27 फरवरी को बाबा जाह्ननेश्वर धाम में शिव-पार्वती प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के वातावरण में आयोजित इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। शोभायात्रा में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर गांव का भ्रमण किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भगवान शिव के जयघोष, भजन-कीर्तन और धार्मिक नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन से वातावरण गूंजता रहा, वहीं ग्रामीणों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया। आयोजन समिति के अनुसार प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत कई […]