July 21, 2025
भांग से बने शिवलिंग ने खींचा श्रद्धालुओं का ध्यान, दूसरी सोमवारी पर बाबा मनोकामना नाथ मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। श्रावण मास की दूसरी सोमवारी के अवसर पर भागलपुर स्थित बाबा मनोकामना नाथ मंदिर में अनोखी श्रद्धा और भक्ति का दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा एक बोरा भांग से विशाल शिवलिंग का निर्माण किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गया है। मंदिर समिति के अनुसार यह शिवलिंग विशेष शाम की आरती के लिए तैयार किया गया है। इसे देखने के लिए सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुटने लगे। ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोषों से वातावरण शिवमय हो उठा। श्रद्धा से ओतप्रोत यह आयोजन लोगों की आस्था का अद्भुत प्रतीक बन गया है। माना जाता है कि भांग भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इसी भावना से प्रेरित […]