Tag Archives: bhanje ki hatya

भांजे की हत्या के बाद भागलपुर पहुंचे नित्यानंद राय, मीडिया से बनाई दूरी ; परिवार सदमे में ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले में भाइयों के विवाद में भांजे की मौत के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय गुरुवार देर रात अपनी बहन के घर नवगछिया जगतपुर पहुंचे। उन्होंने बहन, बहनोई और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर सांत्वना दी और शुक्रवार सुबह भागलपुर सर्किट हाउस पहुंचे। मंत्री इस दौरान काफी रिजर्व रहे और पार्टी के भी कुछ लोगों से ही मिले। उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। भागलपुर सर्किट हाउस से वे सुबह देवघर के लिए रवाना हो गए। देवघर एयरपोर्ट से उनके दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय गुरुवार देर रात ही जगतपुर गांव पहुंचे थे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर घटना पर दुख जताया। उन्होंने भागलपुर में मीडिया से बात करने से इनकार किया। […]