Tag Archives: Bharat band ka asar Bhagalpur me

भारत बंद का असर भागलपुर में, समाहरणालय गेट पर वाम संगठनों का प्रदर्शन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आहूत भारत बंद का असर भागलपुर में भी देखने को मिला। बुधवार को विभिन्न वामपंथी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय गेट पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में एक्टू, सीटू सहित कई वाम दलों से जुड़े महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में बैनर और तख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने मजदूरों, किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां श्रमिक विरोधी हैं, जिससे महंगाई और बेरोजगारी में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने श्रमिक अधिकारों की रक्षा, रोजगार सृजन और महंगाई पर नियंत्रण की मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था […]