May 9, 2025
भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा बिहपुर, नवगछिया बाल बैडमिंटन संघ ने निकाली तिरंगा यात्रा ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर : गुरुवार को नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा बिहपुर रेलवे इंजीनियरिंग मैदान से प्रारंभ होकर बाजार तक निकाली गई। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और भारतीय सेना के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिला सचिव सह राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत की वीर सेना और देश की मजबूत सरकार की इच्छाशक्ति, कार्रवाई, शौर्य और पराक्रम को नमन करने के उद्देश्य से निकाली गई है। खिलाड़ियों ने यात्रा के दौरान सेना को सैल्यूट करते हुए गर्व व्यक्त किया। इस मौके पर मौजूद खिलाड़ियों और युवाओं में राज गौरव, सागर कपूर, क्रिकेटर अंशु शर्मा, […]