January 24, 2026
छोटू यादव गिरोह के कुख्यात सदस्य राहुल यादव नागालैंड से गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए छोटू यादव गिरोह के सक्रिय सदस्य और नवगछिया जिले के 50 हजार रुपए के ईनामी कुख्यात अपराधी राहुल यादव को नागालैंड के दिमापुर से गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पुलिस ने निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 15 जनवरी 2026 को ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में दो अज्ञात अपराधियों द्वारा दुकानदारों से रंगदारी की मांग की गई थी। इसके बाद ढोलबज्जा थाना कांड संख्या 03/26 के तहत धारा 308(2)/308(3)/308(4)/308(5) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तुरंत एसआईटी का गठन किया, जिसमें नवगछिया, गोपालपुर, […]