February 4, 2026
उत्क्रमित मिडिल स्कूल बड़हरा में हंगामा: भोजन-पानी न मिलने पर तालाबंदी, जांच के दौरान मारपट|| GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत करहरिया पंचायत स्थित उत्क्रमित मिडिल स्कूल बड़हरा में परिभ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को भोजन और पानी नहीं मिलने का मामला तूल पकड़ गया। इस पर सोमवार को नाराज छात्रों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर दी। मंगलवार को प्रभारी बीईओ राकेश कुमार तालाबंदी खुलवाने और मामले की जांच के लिए स्कूल पहुंचे। जांच के दौरान प्रधानाध्यापक संजय कुमार कुसुम को स्कूल बुलाया गया। आरोप है कि एचएम अपने साथ सात-आठ असामाजिक तत्वों को लाठी-डंडों के साथ स्कूल परिसर में ले आए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्कूल में मौजूद छात्र, छात्राएं, महिलाएं और ग्रामीण इस पर भड़क उठे और एचएम के साथ आए असामाजिक तत्वों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के […]