January 3, 2026
भूमि सुधार जन कल्याण संवाद की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने लिया जायजा || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर ।राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा 5 जनवरी 2026 को भागलपुर के टाउन हॉल में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा आम लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी टाउन हॉल पहुंचे। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और कार्यक्रम को सुचारू रूप से आयोजित कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी व्यवस्थाएं, विशेषकर मीडिया के बैठने और कवरेज के लिए की गई व्यवस्था, ठीक प्रकार से हो। जिलाधिकारी ने अधिकारियों […]