January 8, 2026
भू-राजस्व मंत्री के जनसंवाद के बाद भागलपुर पुलिस अलर्ट, भूमि विवाद बैठकों में तैनात रहेगी फोर्स || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर में भू-राजस्व मंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम के बाद जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। भूमि विवाद से जुड़े मामलों में बढ़ती शिकायतों और संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस ने जिले के सभी थानों को सतर्क कर दिया है। भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी 51 पुलिस थानों को पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब यह निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक सप्ताह शनिवार को अंचल कार्यालयों में आयोजित होने वाली भूमि विवाद समाधान बैठकों के दौरान पुलिस बल की अनिवार्य तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा […]