February 17, 2026
भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, बिहार व बंगाल एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पांच गिरफ्तार || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रहमतबाग मोहल्ले में अवैध हथियार निर्माण की एक बड़ी साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर बिहार एवं पश्चिम बंगाल एसटीएफ की संयुक्त टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक नवनिर्मित मकान को घेरकर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में निर्मित एवं अर्धनिर्मित हथियारों के साथ हथियार बनाने में उपयोग होने वाले कई उपकरण बरामद किए गए। छापेमारी के दौरान मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उक्त स्थान पर अवैध रूप से हथियार तैयार किए जा रहे थे। जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि […]