August 7, 2025
भागलपुर जिले के दियरा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया राहत कार्यों का दायरा || GS-NEWS
बिहारभागलपुरDESK 110भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड के दियरा क्षेत्र में बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बाखरपुर, बाबुपुर, श्रीमतपुर हजुरनगर, गोबिंदपुर, परशुरामपुर, एकचारी, खावासपुर, श्रीमतपुर गोपालिचक पंचायत सहित अन्य दियरा क्षेत्रों में स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। श्रीमतपुर हजुरनगर पंचायत के मुखिया उत्तम साह और खावासपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिलीप मंडल ने जानकारी दी कि बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे मरगंग पुल और कालिप्रसाद के पास कई सड़कें पानी में डूब गई हैं। इसके अलावा, कई घरों में भी पानी प्रवेश कर चुका है, जिससे स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। कृषि पर आधारित अर्थव्यवस्था वाले इस क्षेत्र में किसानों […]