July 3, 2025
बिहार कृषि विश्वविद्यालय को मखाना में जैव-सक्रिय यौगिक की खोज के लिए मिला पेटेंट, किसानों के लिए खुलेंगे नए अवसर ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर को एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपलब्धि के तहत भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा मखाना (Euryale ferox) में पाए गए एक नवीन जैव-सक्रिय यौगिक N-(2-iodophenyl)methanesulfonamide की पहचान के लिए पेटेंट प्रदान किया गया है। यह खोज न केवल कृषि अनुसंधान में मील का पत्थर है, बल्कि बिहार के किसानों के लिए आर्थिक संभावनाओं के नए द्वार भी खोलती है। यह शोध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व और अनुसंधान निदेशक डॉ. ए.के. सिंह के मार्गदर्शन में सफल हुआ। इस शोध कार्य का नेतृत्व पादप जैवप्रौद्योगिकी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. वी. शाजिदा बानो, मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रीतम गांगुली और उद्यान विभाग के डॉ. अनिल कुमार ने […]