March 13, 2026
बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में राष्ट्रीय किसान मेला–सह–प्रदर्शनी की तैयारियाँ तेज || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर।बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय किसान मेला–सह–प्रदर्शनी 2026 की तैयारियाँ जोरों पर चल रही हैं। विश्वविद्यालय परिसर में 16 से 18 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय किसान मेले को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार मेले में किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि उद्यमियों, छात्र–छात्राओं तथा कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न संस्थानों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस वर्ष किसान मेले का मुख्य विषय “दलहन–तिलहन उत्पादन में वृद्धि द्वारा पोषण एवं खाद्य सुरक्षा” निर्धारित किया गया है। इस विषय के माध्यम से किसानों को दलहन एवं तिलहन की उन्नत खेती, नई किस्मों तथा उत्पादन बढ़ाने की आधुनिक […]