Tag Archives: Bihar mein

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर भागलपुर में जश्न, सभी सीटें जीतने पर घटक दलों की संयुक्त प्रेस वार्ता ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड बहुमत से जीत के बाद पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है। इसी खुशी के बीच भागलपुर में भी जश्न का दौर जारी है, जहाँ जिले की सातों विधानसभा सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों ने विजय हासिल की है। इस उपलक्ष्य में भागलपुर के एक निजी होटल में एनडीए के सभी घटक दलों के जिला अध्यक्षों की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शाह, जदयू जिला अध्यक्ष विपिन बिहारी, लोजपा (रामविलास) जिला अध्यक्ष सुबोध पासवान, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष, भाजपा नेता रोशन सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शाह ने कहा कि बिहार में एनडीए की यह प्रचंड […]

बिहार में सिर्फ नाम की शराबबंदी, महागठबंधन की सरकार बनी तो कानून खत्म करेंगे : अजीत शर्मा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने बिहार की शराबबंदी नीति पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि राज्य में शराबबंदी सिर्फ नाम की रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि हकीकत में बिहार के लगभग हर क्षेत्र में शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है, जिससे स्पष्ट होता है कि सरकार की नीति पूरी तरह असफल रही है। अजीत शर्मा ने कहा कि शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद न तो अपराध दर में कमी आई है और न ही समाज को इसका कोई वास्तविक लाभ मिला है। उन्होंने दावा किया कि इस कानून के कारण राज्य को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है, जबकि झारखंड और हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्यों से अवैध रूप से शराब […]

Noimg

बिहार में बने खेल आयोग, ताकि खिलाड़ी राष्ट्रीय और ओलंपिक स्तर तक पहुंच सकें – जेम्स फाइटर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राज्य में खेल आयोग गठन की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार में खेल आयोग का गठन न होने के कारण राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसरों की कमी झेलनी पड़ती है। जेम्स फाइटर ने कहा कि खेल आयोग के गठन से न केवल खिलाड़ियों की समस्याओं का समाधान होगा, बल्कि उन्हें समुचित प्रशिक्षण, संसाधन और सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इससे बिहार के खिलाड़ी ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राज्य और देश का नाम रोशन कर सकेंगे। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि बिहार खेल आयोग में विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी, पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी, वर्तमान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने […]

Noimg

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 की प्रगति ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

अब तक एक करोड़ से अधिक मतदाताओं को वितरित हो चुके हैं गणना फॉर्म भागलपुर। बिहार में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के मद्देनज़र भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 का कार्य राज्य भर में तीव्र गति से चल रहा है। यह प्रक्रिया 25 जून 2025 से प्रारंभ हुई है, जिसके अंतर्गत मतदान केंद्र पदाधिकारी द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र (Enumeration Form) का वितरण किया जा रहा है। अब तक राज्य के विभिन्न जिलों में एक करोड़ से अधिक मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। भारत निर्वाचन आयोग के नेतृत्व में बिहार देश का प्रथम ऐसा राज्य है जहां पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। […]

Noimg

बिहार में कृषि वैज्ञानिकों ने विकसित की सीड लेस ‘बेदाना’ लीची, शाही लीची से भी बड़ी और रसीली ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : बिहार की धरती एक बार फिर कृषि क्षेत्र में इतिहास रचने जा रही है। देश में लीची उत्पादन में 50% से अधिक हिस्सेदारी रखने वाले बिहार ने अब एक नया मुकाम हासिल किया है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने बिना बीज वाली सीड लेस ‘बेदाना’ लीची का सफलतापूर्वक उत्पादन किया है। इस नई किस्म की लीची की खासियत है कि इसका आकार शाही लीची से बड़ा है और इसमें गूदा (पल्प) भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसका बीज बेहद छोटा होता है, जिससे इसे खाना अधिक सुविधाजनक हो जाता है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय ने भारत […]

Noimg

बिहार में होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 700 अभ्यर्थी शामिल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में लंबे समय से प्रतीक्षित गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) की बहाली प्रक्रिया की शुरुआत हो गई। यह भर्ती तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के मारवाड़ी कॉलेज मैदान में आयोजित की जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत भागलपुर जिला और नवगछिया पुलिस जिला मिलाकर कुल 666 रिक्त पदों को भरा जाना है। भर्ती के लिए कुल 29,761 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिनमें 23,593 पुरुष, 6,164 महिलाएं और 4 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। पहले दिन लगभग 700 अभ्यर्थी शामिल हुए। चयन प्रक्रिया के पहले चरण में ऊंचाई और छाती मापने की प्रक्रिया (Height & Chest Measurement) के बाद 1600 मीटर की दौड़ कराई गई। इसके बाद दोपहर में शॉट पुट, हाई जंप और लॉन्ग जंप जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। प्रत्येक गतिविधि का […]