Tag Archives: Bihar ne

बिहार ने राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में दिखाया दम, सभी लीग मैचों में दर्ज की जीत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : डिंडीगुल (तमिलनाडु)। तमिलनाडु के डिंडीगुल में आयोजित 71वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला वर्ग के डबल्स मुकाबले के पहले मैच में बिहार की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रिया सिंह और राष्ट्रीय खिलाड़ी वंदना की जोड़ी ने महाराष्ट्र की जोड़ी को 35-11, 35-9 के भारी अंतर से पराजित कर अपना विजय अभियान शुरू किया। इसी बीच 44वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के बालक वर्ग के लीग मुकाबलों में भी बिहार ने अपना दबदबा बनाए रखा। बिहार ने हिमाचल प्रदेश को 35-10, 35-12 से, मणिपुर को 35-15, 35-14 से और सिक्किम को हराकर अपने पूल के सभी मैचों में जीत हासिल की। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर और राज्य […]

Noimg

बिहार ने आंध्रप्रदेश को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : रायगढ़ महाराष्ट्र में 70वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बिहार ने आंध्रप्रदेश को कड़े मुकाबले में 35-27, 30-35, 35-28 से हराया। इस बारे में जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर के हवाले से राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि बिहार की टीम ने सामूहिक खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम की कप्तान प्रिया सिंह के नेतृत्व में वंदना कुमारी, पूनम कुमारी, कविता कुमारी और युक्ता रानी ने दमदार खेल दिखाया। बिहार टीम की जीत में खिलाड़ियों की एकजुटता और उनकी रणनीतिक क्षमता का बड़ा योगदान रहा। अब सेमीफाइनल में बिहार का मुकाबला मजबूत टीम तमिलनाडु […]